आनंदपुर साहिब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को श्री आनंदपुर साहिब में हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी प्रकाश पर्व के मौके पर कई बड़े ऐलान किए हैं। मुख्यमंत्री ने श्री अमृतसर साहिब, श्री आनंदपुर साहिब और दमदमा साहिब (तलवंडी साबो) में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए स्थानीय स्तर पर बसें और ई-रिक्शे पूरी तरह मुफ्त चलाए जाएंगे, इसके लिए सारा खर्चे सरकार वहन करेगी। सीएम मान ने ऐलान किया कि गुरु साहिब के नाम पर एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएगी।
शहर के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को आधुनिक सुविधाओं के साथ प्रदर्शित करने वाली नई हेरिटेज स्ट्रीट विकसित करने की घोषण भी उन्होंने की। इसके अलावा चरण गंगा स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संबोधित करते हुए कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने जो लासानी कुर्बानी दी, उस जैसी कुर्बानी दुनिया में कहीं नहीं देखी जा सकती। आज हम उनके चरणों में नतमस्तक हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए पंजाब को रंगला पंजाब बनाने का संकल्प लेते हैं।
- इलाज में देरी न हो इसलिए मरा हुआ सांप लेकर सदर अस्पताल पहुंचे लोग, सटीक इलाज से बची अधिवक्ता की पत्नी की जान
- नासिक में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 6 बच्चों सहित 9 की मौत
- दिग्विजय सिंह ने CM डॉ. मोहन को लिखा पत्र: MP में TET नियम पर दोबारा विचार करने की मांग, दो लाख से ज्यादा शिक्षकों में बढ़ी चिंता
- दसवीं-बारहवीं बोर्ड की पढ़ाई हुई महंगीः माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नई प्रवेश नीति जारी की
- मोतिहारी शराब कांड, मौत के साये में संजीवनी की तलाश, प्रभावित गांवों में मेडिकल कैंप और सघन सर्वे शुरू

