दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के ग्वालटोली रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गुरुवार रात एक हृदय विदारक घटना घटी, जहाँ एक होटल संचालक की खाना परोसते समय साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान सिंधी कॉलोनी निवासी 60 वर्षीय अशोक नवलानी के रूप में हुई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज शनिवार सुबह सामने आया है, जो रोंगटे खड़े कर देने वाला है।
READ MORE: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला! चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री का पैर, आरपीएफ जवान ने खींचकर बचाई जान, घटना CCTV में कैद
वीडियो में दिख रहा है कि अशोक नवलानी ग्राहकों को खाना परोस रहे थे, उन्होंने थाली में एक सब्जी रखी और जैसे ही दूसरी सब्जी रखने के लिए झुके, अचानक बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़े। होटल में मौजूद उनके छोटे भाई पप्पन नवलानी और कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें उठाने की कोशिश की। पप्पन ने बताया कि उन्होंने मौके पर ही अशोक को CPR दिया, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हुई, उन्हें तत्काल निजी हृदय रोग विशेषज्ञ के पास ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
READ MORE: बेटे की प्रताड़ना से आहत पिता ने लगाई फांसी: शराब पीकर करता था मारपीट, आरोपी गिरफ्तार
डॉक्टर के अनुसार, ‘साइलेंट अटैक’ में व्यक्ति को संभलने का मौका भी नहीं मिलता। अशोक नवलानी अपने भाई के साथ मिलकर होटल चलाते थे और उस रात भी रोज की तरह अपने काम में व्यस्त थे। इस घटना ने एक बार फिर अचानक बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों पर चिंता बढ़ा दी है।

