चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की. मुख्यमंत्री मान ने यह मुलाकात पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह हवारा की पैरोल को लेकर की है. हवारा के लिए पंजाब सरकार ने 10 की पैरोल मांगी है. उन्होंने यह भी कहा है कि अगर पैरोल मिलती है तो कानून व्यवस्था को बनाए रखा जाएगा. उसे बिगड़ने नहीं दिया जाएगा.
सीएम मान ने कहा है इस दौरान सुरक्षा और कानून की व्यवस्था बनी रहे इसका खास ध्यान दिया जाएगा. गवर्नर से मीटिंग के बाद सीएम मान ने कहा हवारा की मां की इच्छा है कि वह अपने बेटे से मिले. पंजाब सरकार इस बात की गारंटी लेती है कि इससे कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब नहीं होगी. किसी तरह की हुड़दंगबाजी नहीं होने दी जाएगी. पंजाब सरकार ने 10 दिन की पैरोल की मांग की है.
सीएम मान ने आगे कहा कि परिवार की तरफ से कहा गया है कि बीमारी की स्थिति में मां को बेटे की जरूरत है. इसी आधार पर हवारा को कुछ समय के लिए पैरोल दिए जाने की मांग की जा रही है. हालांकि, मुलाकात के बाद इस संबंध में तत्काल कोई अंतिम निर्णय सार्वजनिक नहीं किया गया.
आपको बता दें कि लगातार कहा जा रहा है कि जगतार की मां की तबियत खराब है, जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है. उनकी देखभाल करने वाला की कोई नहीं है. यही कारण है कि परिजन ने पैरोल की मांग की है. अब देखना है कि उनकी यह मांग पूरी होती है कि नहीं. आपको बताते चलें कि जगतार सिंह हवारा अभी दिल्ली जेल में बंद है।
- रूस में संदिग्ध संक्रमण से रिसर्च लैब की महिला की मौत, मौत के बाद हड़कंप, 5 अस्पतालों सहित 200 लोग क्वारंटीन
- Gold Silver Price Today: नवरात्रि से पहले सोना सस्ता, चांदी महंगी; जानें आज के ताजा भाव
- BJP-RSS का महामंथन आज, मिशन-2027 को लेकर बनेगी रणनीति; राज्यसभा चुनाव पर भी नजर
- Ranchi T20 Match: टिकट के लिए उमड़ा जनसैलाब, सुबह 6 बजे से कतार में फैंस, वैभव सूर्यवंशी को देखने का जबरदस्त क्रेज
- खेलते-खेलते भिड़े दो बच्चे, 15 साल के किशोर ने 13 वर्षीय कन्नू की चाकू मारकर ली जान, वजह चौंकाने वाली

