चंडीगढ़. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राजधानी दिल्ली पहुंचे थे। वे यहाँ नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की होने जा रही अहम बैठक में विशेष रूप से शामिल हुए। इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पंजाब राज्य से जुड़े कई गंभीर और महत्वपूर्ण मुद्दों को केंद्र सरकार के सामने उठाएंगे। इसके साथ ही वे पंजाब सरकार की पिछले समय की प्रमुख और ऐतिहासिक उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड भी पेश करेंगे।
शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर रहेगा विशेष फोकस
बैठक में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, रोजगार और कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पंजाब सरकार द्वारा किए गए बड़े सुधारों और कार्यों का विस्तृत विवरण सबके सामने रखा जाएगा।
इसके अलावा, सरकारी और निजी क्षेत्रों में युवाओं को प्रदान किए गए रोजगार के ताजा आंकड़े भी इस बैठक के एजेंडे में प्रमुखता से शामिल किए गए हैं। मुख्यमंत्री इस मंच के जरिए पंजाब के लिए रुके हुए केंद्रीय फंड और विशेष आर्थिक पैकेज की मांग भी मजबूती से रखेंगे।
- Rajinikanth Jailer 2 OTT Release: बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर छाएंगे रजनीकांत, 5 भाषाओं में स्ट्रीम होगी ‘जेलर 2’
- छोटी दिवाली पर अमर वीरों को श्रद्धांजलि, शहीद स्मारक पर जुटे भाजपा दिग्गज, दीयों से जगमगाया परिसर
- मां लक्ष्मी के साथ उल्लू की पूजा क्यों करते हैं बंगाल के लोग ? इस पक्षी का खास महत्व…
- सीमा पार से ऑपरेट हो रहा था मोतिहारी का साइबर सिंडिकेट, 20 ATM कार्ड के साथ दो गिरफ्तार
- Kamal Haasan Sandiyar: जन्मदिन पर कमल हासन ने दिया फैंस को तोहफा, नई फिल्म ‘संडियार’ का धांसू पोस्टर रिलीज

