चंडीगढ़। पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के बाद राज्य में सियासी पारा चढ़ गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला बोला है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पंजाब गुरुओं और शहीदों की धरती है।
उन्होंने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि मैं मोदी जी को बताना चाहता हूं कि पंजाब गुरुओं की धरती है, इसे औरंगजेब भी नहीं झुका सका था। यह भगत सिंह की धरती है जो अंग्रेजों के आगे नहीं झुकी, तो मोदी की इन चालों के आगे पंजाब कभी नहीं झुकेगा। ED-BJP के इस अनैतिक गठबंधन का अंत पंजाब ही करेगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि पिछले एक साल में संजीव अरोड़ा के घर पर यह तीसरी और एक महीने के भीतर दूसरी छापेमारी है, लेकिन जांच एजेंसियों को अब तक कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। आज सुबह चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर ED की टीम लगभग 20 वाहनों के काफिले के साथ पहुंची। अधिकारियों ने पूरे घर को घेर लिया और तलाशी शुरू की।

जानकारी के अनुसार, ED चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में संजीव अरोड़ा और उनके करीबियों से जुड़े चार अलग-अलग परिसरों पर छापेमारी कर रही है। सूत्रों का कहना है कि यह जांच वित्तीय लेन-देन और कथित मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है।
संजय सिंह ने भी साधा निशाना
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सवाल किया कि मोदी जी, पंजाब की भगवंत मान सरकार को बदनाम करने और जनता के काम रोकने के लिए आप और कितने हथकंडे अपनाएंगे?
- खिलाड़ी के आंसू, ‘डेढ़ लाख’ का आरोप और धामी का ‘बैठ जाओ’… हरियाणा कांग्रेस ने BJP सरकार पर साधा निशाना
- हरियाणा में मानसून फिर सक्रिय : आज हल्की तो कल से तेज बारिश का ‘येलो अलर्ट’
- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हुआ मानसून, अगले 3 दिन भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक और वज्रपात की भी चेतावनी
- MP Morning News: CM के कई कार्यक्रम, बारिश से खराब सड़कों की होगी मरम्मत, अद्वैत का अब तक सुराग नहीं, पति की हत्या मामले में मध्यप्रदेश देश में दूसरे नंबर पर
- Weather news: 15 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, उमस से लोग बेहाल, जानिए आने वाले कुछ दिनों का हाल


