मोहाली। पंजाब की राजनीति में लगातार मुख्यमंत्री का कथित वीडियो चर्चा में बना हुआ है, पंजाब के कुछ इलाकों में मान के विरोध में पोस्टर भी चस्पा किया गया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है, इन सब के बीच में एक बार फिर से सीएम भगवंत मान ने विवादित वीडियो को गलत कहा है, उन्होंने कहा है कि पंजाब की राजनीतिक पार्टियां से तरह के फेक वीडियो के जरिए मेरी छवि खराब करने की साजिश रच रही हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने वीडियो की जांच फॉरेंसिक लैब से करवाई थी लेकिन अब उन्हीं लैब संचालकों को एफआईआर और दबाव की धमकियां देकर परेशान किया जा रहा है. उनका आरोप है कि भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस मिलकर लैब मालिकों व कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं.
मोहाली में पत्रकारों सेेे बातचीत में सीएम मान ने कहा कि विरोधी मुझे धार्मिक ताैर पर बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं. उन्होंने वीडियो प्रूफ दिखाकर कहा कि वीडियो में दिख रहा आदमी मैं नहीं हूं, मेरा मास्क लगाकर ये वीडियो बनाया गया है.

गुरुद्वारे के बाहर मेरे लगे पोस्टर
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पार्टियां मुझे निशाना बनाने का प्रयास कर रही है. सभी को चुनाव 2027 की चिंता है, लेकिन इस तरह से धार्मिक भावनाओं को आहार नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि गुरुद्वारों के बाहर मेरे बहिष्कार करने के पोस्टर लगाए गए, सुखबीर बादल के क्यों नहीं लगाए गए थे. मेरे खिलाफ धार्मिक फतवे जारी किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधियों के पास सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है. इसलिए वे उनकी छवि खराब करने के लिए दुष्प्रचार कर रहे हैं.
- Lalluram GenNext Youth Award : सीएम साय के हाथों बीजापुर के राकेश कड़ती का सम्मान, सॉफ्टबॉल में बनाई राष्ट्रीय पहचान, जानिए एशिया कप तक का सफर…
- सपा पर पूर्व मेयर का तंज, कहा- दिन में सपना देखने पर रोक नहीं, योगी अयोध्या से लड़े तो SP को जमानत बचाने के लिए लड़ना पड़ेगा
- ‘छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट’ की दयनीय हालत तो देखिए… जजों को IPC की धारा 304 पार्ट 1 और पार्ट 2 नहीं पता, सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की
- ‘NTPC पावर प्लांट बना नशे का हब’, पूर्व मंत्री का सनसनीखेज का आरोप, कहा- यहीं से हो रही स्मैक पाउडर की सप्लाई
- उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने आनंद पुष्कर के पक्ष में की अपील, एनडीए ने बागी नेताओं पर की कार्रवाई

