चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के कथित वीडियो को लेकर आम आदमी पार्टी उन्हें आड़े हाथ लेती नजर आ रही है। पार्टी ने इस वीडियो को पंथ के खिलाफ रची गई बड़ी साजिश बताते हुए कहा कि वीडियो पूरी तरह फर्जी है और इसमें दिखाई देने वाला व्यक्ति मुख्यमंत्री भगवंत मान नहीं, बल्कि उनके जैसा दिखने वाला एक एक्टर है। इस विषय को लेकर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस वार्ता में कहा कि कुछ पंथ विरोधी ताकतें सुनियोजित तरीके से पंजाब का माहौल खराब करने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रही हैं। मंत्री ने दावा किया है कि उनका कहना था कि मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के लिए यह साजिश रची गई।
हरपाल सिंह चीमा ने दावा किया कि सरकार ने वीडियो की पंजाब से बाहर स्थित दो लैब से 1191 एंगल से तकनीकी जांच कराई है। जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति भगवंत मान नहीं है, बल्कि उनके जैसा दिखने वाला एक एक्टर है। चीमा ने कहा कि एडिटिंग और आधुनिक तकनीक के जरिए लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई।

सच समाने आने के बाद होगी कार्यवाही बलतेज पन्नू ने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए झूठ और भ्रम फैलाने वालों की पहचान की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मान सरकार पंथ विरोधी ताकतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और पंजाब की शांति व भाईचारे को बिगाड़ने की हर कोशिश नाकाम की जाएगी।
- Rajinikanth Jailer 2 OTT Release: बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर छाएंगे रजनीकांत, 5 भाषाओं में स्ट्रीम होगी ‘जेलर 2’
- छोटी दिवाली पर अमर वीरों को श्रद्धांजलि, शहीद स्मारक पर जुटे भाजपा दिग्गज, दीयों से जगमगाया परिसर
- मां लक्ष्मी के साथ उल्लू की पूजा क्यों करते हैं बंगाल के लोग ? इस पक्षी का खास महत्व…
- सीमा पार से ऑपरेट हो रहा था मोतिहारी का साइबर सिंडिकेट, 20 ATM कार्ड के साथ दो गिरफ्तार
- Kamal Haasan Sandiyar: जन्मदिन पर कमल हासन ने दिया फैंस को तोहफा, नई फिल्म ‘संडियार’ का धांसू पोस्टर रिलीज

