जालंधर. पंजाब में आज लाखों कर्मचारी अपनी मांगों के लेकर हड़ताल कर रहे हैं. अब इस हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी कर्मचारियों को अल्टीमेटम दिया है. इसके लिए सीएम मान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कर्मचारी हमारे परिवार का अहम हिस्सा हैं, हम उनकी हर जायज़ मांग सुनने को तैयार हैं पर बातचीत और हड़ताल एक साथ नहीं चल सकती.
उन्होंने साफ कर दिया है कि सरकार हर समस्या का हल निकालने के लिए वचनबद्ध है पर बातचीत तभी होगी जब हड़ताल खत्म होगी. इसका मतलब यह है कि आज कर्मचारी के साथ होने वाली बैठक के लिए सरकार ने हड़ताल खत्म कर काम करने की शर्त रखी है.
आपको बता दें कि आज सामूहिक हड़ताल के कारण सरकारी काम-काज पर काफी प्रभावित हो रहा है.अस्पतालों से लेकर डीसी ऑफिस तक सभी विभाग के कर्मचारी धरने पर बैठे हुए हैं. यही कारण है कि आम जनता इस हालत से बहुत परेशान हुई है.
- जगराता की फ्लेक्सी हटाने पर बवाल: पोस्टर में फोटो नहीं होने पर नगर पालिका अध्यक्ष पर लगे गंभीर आरोप, थाना पहुंचे आक्रोशित लोग
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’

