श्री दरबार साहिब में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बयान दिया है। उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे पहले पंजाब पुलिस ने भी इसी तरह के बयान दिए थे, जिसे अब मुख्यमंत्री ने दोहराया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि पुलिस इस हमले की जांच कर रही है। लेकिन शिरोमणि कमेटी इसमें सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को कोर्ट का सहारा लेना पड़ा क्योंकि SGPC ने दरबार साहिब के भीतर की CCTV फुटेज उपलब्ध नहीं करवाई।
SGPC ने दिया जवाब
इससे पहले पंजाब पुलिस ने कहा था कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रही है। इस पर SGPC के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने बयान देते हुए कहा कि पंजाब पुलिस को सभी आवश्यक CCTV फुटेज पहले ही उपलब्ध करवा दी गई हैं।

4 दिसंबर को हुआ था हमला
श्री दरबार साहिब में 4 दिसंबर को सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ था। इस मामले में आरोपी नरायण सिंह चौड़ा को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद बुधवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे तीन दिन के लिए फिर से पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
- Rajasthan News: कोटा हादसा, विधवा मां का इकलौता सहारा छिना; कोचिंग छात्र की भी मौत
- अपराध नहीं, सिर्फ आंकड़े कम किए जा रहे हैं… सौरभ भारद्वाज का दिल्ली सरकार पर हमला
- शराबी का आतंक: देवी की मूर्ति तोड़ी, श्रद्धालुओं में आक्रोश
- लोगों की जान बचाने वाली गाड़ी बनी काल: एंबुलेंस की टक्कर से घायल युवक की मौत, CCTV फुटेज आया सामने
- जालंधर–जम्मू नेशनल हाईवे में बड़ा सड़क हादसा: टूरिस्ट बस की ट्रक से हुई जोरदार भिड़ंत, 40 से अधिक यात्री थे सवार


