श्री दरबार साहिब में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बयान दिया है। उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे पहले पंजाब पुलिस ने भी इसी तरह के बयान दिए थे, जिसे अब मुख्यमंत्री ने दोहराया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब की कानून व्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि पुलिस इस हमले की जांच कर रही है। लेकिन शिरोमणि कमेटी इसमें सहयोग नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को कोर्ट का सहारा लेना पड़ा क्योंकि SGPC ने दरबार साहिब के भीतर की CCTV फुटेज उपलब्ध नहीं करवाई।
SGPC ने दिया जवाब
इससे पहले पंजाब पुलिस ने कहा था कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मामले की जांच में सहयोग नहीं कर रही है। इस पर SGPC के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने बयान देते हुए कहा कि पंजाब पुलिस को सभी आवश्यक CCTV फुटेज पहले ही उपलब्ध करवा दी गई हैं।

4 दिसंबर को हुआ था हमला
श्री दरबार साहिब में 4 दिसंबर को सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ था। इस मामले में आरोपी नरायण सिंह चौड़ा को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद बुधवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे तीन दिन के लिए फिर से पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
- नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी के मामले में नया मोड़, सरपंच पहुंचे SP ऑफिस, कहा- राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा
- अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के जवान की मौत, 4 घायल
- फोन करके होटल बुलाया और फिर… करनाल में युवक की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों का बड़ा दावा
- खंभा गाड़ते वक्त बड़ा हादसा: करंट की चपेट में आए मजदूर, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
- सुसनेर में आखिर क्यों पड़ी मशीन बदलने की जरूरत? कांग्रेस विधायक बोले- तुम्हारे बाप का राज है क्या? इधर रायसेन में उपचुनाव का बहिष्कार


