अमृतसर. पटियाला और फतेहगढ़ साहिब जिलों में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को तीन निर्माणाधीन सड़कों का औचक निरीक्षण किया. इस जांच के दौरान पटियाला के रीतखेड़ी लिंक रोड पर मानकों की अनदेखी और निर्माण में खामियां पाए जाने पर मुख्यमंत्री ने ठेकेदार के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने और उसकी सभी अदायगियां तुरंत रोकने के आदेश दिए.
उन्होंने सड़क के नमूने लेकर गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों को मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिएं. सीएम ने बताया कि उनका यह दौरा पूरे प्रदेश में सड़क निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के पूरे प्रदेश में व्यापक अभियान का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जनता के पैसे से बड़ा प्रोजेक्ट चला रही है, इसलिए प्रदेश की हर सड़क क्वालिटी में बेहतर होनी चाहिए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पटियाला-सरहिंद रोड और फतेहगढ़ साहिब के रुड़की-रिउंणा पलैन रोड का भी निरीक्षण किया और नमूनों की लैब जांच कराने के निर्देश भी दिए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 16,209 करोड़ रुपए की कुल लागत से 44,920 किलोमीटर सड़कों के निर्माण का लक्ष्य रखा है, जो पंजाब के इतिहास का सबसे बड़ा सड़क निर्माण प्रोजेक्ट है. उन्होंने बताया कि इन सभी सड़कों में पांच साल की अनिवार्य मेंटेनेंस शर्त जोड़ी गईं है, ताकि सड़कें लंबे समय तक सुरक्षित और मजबूत बनी रहें. साथ ही नई सड़कों पर विश्व स्तरीय सुरक्षा संकेत, धारियां और किनारों के निशान भी सुनिश्चित किए जा रहे हैं.
ये खबरें भी जरूर पढ़े-
- हेरोइन चिट्टा के साथ पकड़ाए तीन आरोपी: बेचने के लिए ढूंढ रहे थे ग्राहक, 3.53 लाख से ज्यादा का माल जब्त
- मोहाली में AAP महिला पार्षद के पति को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती
- राजकोट: पटाखे फोड़ते समय 4 साल की बच्ची गंभीर रूप से जली, सिविल अस्पताल में भर्ती
- मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं, जवानों संग मनाएंगे रोशनी का पर्व
- बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पांच दिनों में होंगी 5 बैठकें, पेश होगा अनुपूरक बजट

