असम विधानसभा चुनाव में BJP को प्रचंड बहुमत मिली है. BJP ने सत्ता में जोरदार वापसी करते हुए तीसरी बार जीत हासिल की है। खुद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को 89000 वोटों से विजय प्राप्त हुई. 12 मई 2026 को हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया. हिमंता बिस्वा सरकार में जिसको लेकर सभी को बेसब्री से इंतज़ार था वो अब खत्म हो गया है. असम सरकार के विस्तार की बात हो रही है.

मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने खुद इसकी तारीख का ऐलान किया है. मंत्रिपरिषद का विस्तार 5 जून 2026 को होगा. अभी सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री के अलावा कैबिनेट में सिर्फ चार मंत्री हैं।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ऐलान किया है कि 5 जून 2026 को राज्य के मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। यह कैबिनेट विस्तार राज्यपाल के मंगोलिया से लौटने के ठीक बाद होने की उम्मीद है। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य इस समय मंगोलिया में हैं, जहां भगवान बुद्ध के दो प्रमुख शिष्यों, अर्हंत सारिपुत्र और अर्हंत मौद्गल्यायन के पवित्र अवशेषों के साथ गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे हैं।

CM बिस्वा सरमा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास पर शनिवार को नई दिल्ली में उनसे शिष्टाचार भेंट की. CM बिस्वा सरमा की लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री के साथ यह पहली औपचारिक मुलाकात थी.

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार की घोषणा की। घोषणा के बाद भाजपा और उसके सहयोगी दलों के विधायकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। पिछले कुछ समय से नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

2026 के असम विधानसभा चुनावों में NDA ने 126 में से 81 सीटें जीतकर तीन-चौथाई बहुमत हासिल किया था। उसके सहयोगी दल असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट को 10-10 सीटें मिलीं. बिस्वा सरमा ने 23 अगस्त 2015 को कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m