मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भैयादूज की शुभकामनाएं दी हैं. प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि धनतेरस आरोग्यता के देव भगवान धन्वंतरी की पूजा का पर्व है. भगवान धन्वंतरी हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता प्रदान करें.

मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए दीपावली के पावन पर्व को सुख, समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक बताया . उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी के आशीर्वाद से हम सभी के जीवन में सुख समृद्धि, शांति एवं आरोग्यता का संचार हो.

इसे भी पढ़ें : दीपावली से पहले उत्तराखंड में बरसी लक्ष्मी, धामी सरकार ने 9.99 लाख बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को दिया पेंशन का संबल

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा समाज एवं देश की आर्थिक एवं सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक है. भैयादूज के पावन पर्व की प्रदेशवासियों, विशेष रूप से महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के आपसी प्रेम, मातृ शक्ति के सम्मान के साथ परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली पर्व पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ एवं स्वदेशी अपनाओं के मंत्र को आत्मसात करते हुए स्वदेशी व स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में हम सहयोगी बन सकते हैं. उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों की खरीद से स्थानीय शिल्प, कुटीर उद्योग और महिला स्वयं सहायता समूहों को भी सीधा लाभ मिलता है.