मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पद्मश्री से सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा के देहरादून स्थित आवास पर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने जसपाल राणा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की. मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की.
बता दें कि शुक्रवार को ही जसपाल राणा ने 49वर्ष की आयु में नई दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. जर्मनी के म्यूनिख से लौटते समय स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. जसपाल राणा पर कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड है. उनके निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. उनका अंतिम संस्कार कल यानी शनिवार को वाराणसी में किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : भारत के दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, CM धामी और गणेश गोदियाल ने जताया दुख, कहा- उत्तराखंड और पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति
सीएम धामी ने कहा निशानेबाजी के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान, ऐतिहासिक उपलब्धियों और युवा खिलाड़ियों को दी गई प्रेरणा ने भारत को वैश्विक स्तर पर गौरवान्वित किया. उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा. उनका निधन खेल जगत, उत्तराखंड और पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है.

