CM DK Shivakumar Ate Apple and threw On Supporters: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसके कारण कर्नाटक सीएम विवादों में आ गए हैं। इस वीडियो में सीएम डीके शिवकुमार सेब खाकर समर्थकों पर फेंकेते हुए दिख रहे हैं। सीएम शिवकुमार ने दो बार सेब खाकर जुठा सेब समर्थकों पर फेंका। वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने सीएम डीके शिवकुमार और कांग्रेस पर हमला बोला है। बीजेपी ने इसे कांग्रेस की सोच का आईना बताया है।

दरअसल पूरा मामला मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के गृह क्षेत्र कनकपुरा है। कर्नाटक मुख्यमंत्री बनने के बाद शिवकुमार पहली बार गृह क्षेत्र कनकपुरा पहुंचे थे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान उन्हें सेबों से बनी हुई दो विशाल माला पहनाई गई, जिसे क्रेन की मदद से उठाया गया था।  सम्मान समारोह के बाद शिवकुमार ने माला में से सेब को तोड़कर खाया। वह 2 सेब थोड़े-थोड़े खाकर अपने समर्थकों की ओर फेंक दिया। भीड़ में शामिल लोग भी शिवकुमार के जूठे सेब पाने की लिए मशक्कत करने लगते हैं।

बीजेपी बोली- ये कांग्रेस की मानसिकता है
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। शिवकुमार के वीडियो को बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- जिन लोगों के वोट से आप सत्ता में आते हैं, उन्हीं लोगों पर आधा खाया हुआ सेब फेंकना कोई मजाक नहीं है। यह कांग्रेस की सोच का आईना है। जनता किसी दान की नहीं बल्कि सम्मान की अपेक्षा करती है और जब सम्मान की जगह अहंकार ले लेता है तो जनता भी उसका जवाब देती है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m