शब्बीर अहमद, भोपाल। चुनाव आयोग और ईवीएम को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भोपाल में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

ध्यान भटकाने लगाए जा रहे बिना सबूत के आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि राहुल गांधी केवल जनता का ध्यान भटकाने के लिए बिना किसी सबूत के अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन पहले ही सभी बिंदुओं को साफ कर चुका है। राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत विरोधी बातें करते हैं और देश की सेना के खिलाफ बयानबाजी करते हैं। खंडेलवाल ने कांग्रेस के इन आरोपों को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस को अपनी लगातार हो रही हार पर मंथन करना चाहिए।

‘बड़े परिवार में पैदा होने से किसी को गाली देने का अधिकार नहीं मिलता’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे युवा लोकतंत्र है। किसी बड़े परिवार में पैदा होने से किसी को संवैधानिक संस्थाओं को गाली देने का अधिकार नहीं मिल जाता। उन्होंने इतिहास का हवाला देते हुए याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी अदालत ने अयोग्य घोषित किया था। सीएम यादव ने कहा कि फॉर्म-6 और ईवीएम को ‘ब्लैक बॉक्स’ बताने जैसे सभी आरोप पूरी तरह से झूठे और निराधार हैं।

‘केरल में जीतें तो सब ठीक, बाकी जगह ईवीएम पर सवाल’

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के दोहरे रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि केरल में सत्ता मिलने पर कांग्रेस को चुनाव प्रणाली ठीक लगती है, लेकिन तमिलनाडु में पिछले 50 सालों से तथा यूपी, बिहार और बंगाल जैसे राज्यों में लंबे समय से बाहर रहने पर वे तंत्र पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने तंज कसा कि कांग्रेस से अपना कुनबा नहीं संभल रहा है, इसलिए वे लोकतंत्र में जनादेश स्वीकार करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कर रहे हैं।

SP कार्यालय के सामने ग्रामीणों का चक्काजामः घायल पर झूठी धारा लगाने का आरोप,

कल होने वाले कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले सीएम

कांग्रेस द्वारा कल प्रस्तावित प्रदर्शन पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस न तो सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करती है और न ही इलेक्शन कमीशन की बात मानती है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करने की जगह राहुल गांधी को देश और संवैधानिक संस्थाओं से माफी मांगनी चाहिए।

बिजली गुल होने पर शराबी का हाई- वोल्टेज ड्रामा: ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा युवक, कर्मचारियों से

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m