संजय वाणी, आलीराजपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आलीराजपुर में बड़ी घोषणा की। सीएम ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती पर आजाद नगर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में सभा को संबोधित करते हुए ‘माता काजल लोक’ के निर्माण की घोषणा की। 

गौरतलब है कि आलीराजपुर जिले की सोंडवा तहसील के मथवाड़ गांव के समीप ऊंची पहाड़ी पर स्थित रानी काजल माता मंदिर भील, भिलाला सहित अन्य आदिवासी समुदायों की कुलदेवी एवं गहरी आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

मुख्यमंत्री की इस घोषणा को क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे क्षेत्र के विकास के साथ-साथ आदिवासी संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m