अमित पांडेय, सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हेलीकॉप्टर वहां उतरा। सीएम के इस अचानक सीधी दौरे की भनक किसी को नहीं थी, इसी वजह से मुख्यमंत्री के आते ही अधिकारियों में हलचल मच गई।
यह भी पढ़ें: बड़े खतरनाक लोग हैं! मारपीट की झूठी कहानी सुनकर बुलाई पुलिस, फिर कांस्टेबल पर पेट्रोल छिड़ककर की जलाने की कोशिश, वर्दी भी फाड़ी
दरअसल, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मिर्जापुर दौरे पर थे। जहां से वह प्लेन से पनवार हवाई पट्टी पहुंचे। लेकिन उनका यहां कोई दौरा कार्यक्रम नहीं था। जैसे ही सीएम वहां पहुंचे, पार्टी पदाधिकारियों सहित प्रशासनिक अमला स्वागत के लिए पहुंच गया।
यह भी पढ़ें: मुरैना में रेत माफियाओं का आतंक: गश्त पर निकली पुलिस के वाहन को मारी टक्कर, प्रधान आरक्षक घायल
हवाई पट्टी पर स्थानीय विधायक रीति पाठक सहित भाजपा के नेता सहित पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सीएम हवाई पट्टी से सीधी सर्किट हाउस पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर कई थाना के थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौजूद है।

