मुकेश मेहता, बुधनी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधनी पहुंचे। ट्राइडेंट कंपनी के हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद ट्राइडेंट कंपनी के मुख्य द्वार पर यादव समाज के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं और बाबा महाकाल का स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया तथा बुधनी में यादव समाज की धर्मशाला निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इसके बाद मुख्यमंत्री नर्मदापुरम स्थित एक मैरिज पैलेस पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा विधायक ठाकुरदास नागवंशी के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपति को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बुधनी से भोपाल रवाना हुए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

