कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। Gwalior Road Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 4-4 लाख की सहायता राशि का ऐलान किया है। साथ ही गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने के निर्देश दिए हैं।
READ MORE: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 घायल, माता के दर्शन कर मंदिर से लौट रहे थे सभी
सोशल मीडिया पर जताया दुख
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। सीएम ने एक्स पर लिखा, ‘ग्वालियर के थाटीपुर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। दिवंगतों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपए प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। परमपिता परमात्मा से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना है।’

READ MORE: मृतकों के परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन, कलेक्टर के आश्वासन पर खुला जाम, कार की टक्कर से 5 की हुई थी मौत
दर्दनाक हादसे ने इस तरह लील ली 5 की जान
शीतला माता के दर्शन करके लौट रहे एक ही परिवार के पांच सदस्यों की बोलेरो और ऑटो की टक्कर में मौत हो गई। घटना थाठीपुर थाना क्षेत्र के परशुराम चौराहे के पास हुई। ऑटो में चालक सहित कुल 9 लोग सवार थे। तेज रफ्तार बोलेरो से टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक थाठीपुर, सुरेश नगर और मुरार घासमंडी क्षेत्र के रहने वाले एक ही परिवार के सदस्य हैं। वे सरकारी बिल्डिंग, सुरेश नगर में रहते थे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

