प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील के ग्राम गजनीखेड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने मां चामुंडा धाम में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने गजनीखेड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 22 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गजनीखेड़ी हेलीपैड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक जितेंद्र पंड्या, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर, उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़ सहित संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा मौजूद रहे। मां चामुंडा धाम में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लिया। इन कार्यों की लागत 22 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है ।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

