शिखिल ब्यौहार, भोपाल। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सेवा प्रकल्प का विधिवत शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल और उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इस विशेष सहायता केंद्र की शुरुआत की।
एमपी में बीजेपी कार्यकर्ताओं को गंभीर बीमारियों के इलाज और डॉक्टरी परामर्श के लिए अब और कहीं भटकने की जरूरत नहीं होगी। पार्टी ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी दिया है। जिसमें इन 9203597200 और 9203697200 पर मदद ले सकेंगे। कार्यकर्ताओं के लिए दो विशेष मोबाइल नंबर सक्रिय कर दिए गए है। इन नंबरों पर कॉल करके पार्टी के सक्रिय सदस्य और उनके परिजन घर बैठे ही अनुभवी डॉक्टरों से सलाह ले सकेंगे।
ये भी पढ़ें: इंदौर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन: CM डॉ मोहन बोले- अधिनियम लागू होने से महिलाओं को मिलेगा नया बल
इस प्रकल्प का सीधा उद्देश्य ‘स्वस्थ कार्यकर्ता सशक्त संगठन’ की अवधारणा को जमीन पर उतारना है। ऐसे में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का कहना है कि यह केंद्र प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच के रूप में साकार करेगा। पार्टी कार्यालय में बनाए गए विशेष कक्ष में चिकित्सा विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देना शुरू करेंगे।
ये भी पढ़ें: MP की जेलों से 87 बंदी हुए रिहा: भोपाल सेंट्रल जेल से 13 को मिली नई जिंदगी, एपीसीआर ने 3 बंदियों की जुर्माना राशि जमा कर दिलाई आजादी
यहां न केवल प्राथमिक स्वास्थ्य परामर्श मिलेगा, बल्कि आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज में आ रही दिक्कतों को भी मौके पर ही दूर किया जाएगा। इस प्रकल्प में कैंसर, हृदय रोग और किडनी जैसी जानलेवा बीमारियों को प्राथमिकता श्रेणी में रखा गया है। अगर किसी कार्यकर्ता को तत्काल खून की जरूरत पड़ती है तो सेवा केंद्र की ‘रक्तदान टीम’ को भी आज से ही अलर्ट मोड पर रखा गया है।

