MP Morning News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज झाबुआ जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम किसानों से संवाद करेंगे। साथ ही करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे।

CM के आज के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुबह 11 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। जहां लोक परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी के बोर्ड की बैठक लेंगे। दोपहर 12:30 बजे भोपाल से झाबुआ के लिए रवाना होंगे। झाबुआ जिले के थांदला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्व-सहायता समूहों का क्षमतावर्धन और ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सीएम 300 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण करेंगे। साथ ही प्राकृतिक खेती करने वाले उन्नत किसानों से संवाद करेंगे और विकास कार्यों की सौगात देंगे। विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ मिलेगा, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी करेंगे। मुख्यमंत्री 174 करोड़ का भूमिपूजन और 109 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।

अतिक्रमण को लेकर NGT का एक्शन

राजधानी के भोज वेडलैंड, कलियासोत डेम, केरवा डेम, भोपाल झील क्षेत्र से 50 मीटर के दायरे में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए है। इसे अतिक्रमण का नहीं बल्कि पर्यावरण संतुलन का मामला बताया गया है। एनजीटी ने 3 सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने को कहा है। NGT ने मड रैली को लेकर भी नाराजगी जताई है।

बिल्डिंग परमिशन के लिए NOC की बाध्यता समाप्त

मध्य प्रदेश सरकार ने बिल्डिंग परमिशन के लिए कई विभागों से अनिवार्य रूप से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) लाने की बाध्यता समाप्त कर दी है। यानी अब प्रदेश के शहरी इलाकों में घर या भवन बनाने की अनुमति लेना पहले से ज्यादा आसान होगा। हाउसिंग सोसायटी, नजूल और बिजली विभाग समेत कई मामलों में आवेदकों को अलग-अलग विभागों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। भवन अनुज्ञा की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और केवल डिजिटल दस्तावेज ही स्वीकार किए जाएंगे। इस संबंध में नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने सभी नगरीय निकायों को निर्देश जारी किए हैं।

भोजशाला परिसर से सटी जमीन पर नमाज की मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट ने धार की ऐतिहासिक भोजशाला परिसर से सटी जमीन पर जुमे की नमाज की मंजूरी दी हैं। भोजशाला परिसर के पीछे वाले हिस्से में स्थित सर्वे नंबर 611 और  612 पर शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक जुम्मे की नमाज अदा करने की अनुमति देने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। कलेक्टर-एसपी समेत प्रशासनिक अफसरों ने नमाजियों के आने-जाने वाले रास्ते, सुरक्षा व्यवस्था समेत सभी जरूरी इंतजामों का जायजा लिया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m