प्रदीप मालवीय, उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज जय गुरुदेव आश्रम में गुरुदेव से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। सीएम डॉ मोहन ने गुरुदेव के अमृत प्रवचन का श्रवण भी किया।
सनातन और सत्य मार्ग का अनुसरण की प्रेरणा
इस अवसर पर गुरुदेव उमाकांत महाराज ने कहा- मुख्यमंत्री डॉ यादव अपने कामों से अब जनता के भी लाडले हो गए है।सीएम डॉ यादव ने कहा – गुरुदेव के आशीर्वाद से ही सनातन और सत्य मार्ग का अनुसरण करने की प्रेरणा मिलती है। गुरुदेव का आशीर्वाद हमें चिरकाल तक मिलता रहे।
अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को लगाई फटकारः SC ने कहा- ‘चंबल अभ्यारण में बिना नंबर के
श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने लाखों अनुयायियों को भी संबोधित किया। जय गुरुदेव आश्रम उज्जैन में सिंहस्थ जैसा नजारा दिखाई दिया। स्व अनुशासन से अनुशासित लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा था।

