कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ग्वालियर में प्रदेश का पहला विश्विद्यालय खोलने जा रही है। जिसके निर्माण की नींव का भूमिपूजन खुद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करने आ रहे हैं। 4 मई को होने वाले इस आयोजन में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के साथ प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट भी मौजूद रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता RSS के प्रान्त संघ चालक मध्यप्रदेश अशोक पांडे करेंगे।
दरअसल “शिक्षा शून्य से शिखर तक” के संकल्प के साथ मध्य प्रदेश में RSS का प्रदेश में पहला विश्वविद्यालय खुलने जा रहा है। 110 करोड़ की लागत से 55 बीघा जमीन पर यह विश्विद्यालय शिवपुरी लिंक रोड स्तिथ बेला गांव में बनेगा। 4 मई को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव विश्वविद्यालय का भूमि पूजन करेंगे। विश्विद्यालय का नाम ऋषि गालव विश्विद्यालय होगा।
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सुरेश सोनी भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इस विश्वविद्यालय का संचालन मध्य भारत शिक्षा समिति द्वारा किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बांदिल द्वारा बताया गया कि ऋषि गालव विश्वविद्यालय की 5000 छात्रों की प्रवेश क्षमता होगी, जहां नर्सिंग पैरामेडिकल से लेकर मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग कोर्स भविष्य में अनुमति मिलने के साथ संचालित होना शुरू हो जाएंगे।
प्रयास किये जा रहे है कि विश्वविद्यालय में प्रवेश 2027-28 सत्र में गुरुपूर्णिमा पर 18 जुलाई 2027 से शुरू हो जाए। इसको लेकर निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग ने आशय पत्र भी जारी कर दिया है। कैंपस में गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल भी होंगे।बहरहाल यह विश्विद्यालय 03 साल में पूरा आकार ले लेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

