कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज एक बार फिर अलग ही अंदाज देखने को मिला! सीएम डॉ मोहन ईंधन बचाने का संदेश देने के लिए अपनी पूरी टीम के साथ एक ‘ट्रैवलर’ गाड़ी में बैठकर कार्यक्रम स्थल मानस भवन पहुंचे। उन्होंने डुमना एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक का करीब 22 किलोमीटर का सफर यू ही ट्रेवलर में बैठकर तय किया।
मुख्यमंत्री के साथ इस गाड़ी में मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे और विधायक अभिलाष पांडे व नीरज सिंह भी सवार थे। यही नहीं, संगठन और विकास प्राधिकरण के दिग्गज जैसे नगर अध्यक्ष रत्नेश, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल, जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन, उपाध्यक्ष प्रशांत केशरवानी और प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन और पूर्व विधायक शरद जैन भी इसी एक गाड़ी में एक साथ नजर आए। मुख्यमंत्री का यह ईंधन बचाने वाला अंदाज इस समय जबलपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है!
ये भी पढ़ें: खेत में उतरे-बोया धान, किसानों से इस अंदाज में सीएम डॉ. मोहन ने की ‘दिल की बात’, देखें तस्वीरें
बुजुर्ग का मंच से नीचे उतरकर किया सम्मान
वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक समाज सेवी बुजुर्ग का मंच से नीचे उतरकर सम्मान किया। सीएम के मंच उतरते ही हॉल का माहौल बदल गया। बुजुर्ग समाजसेवी की तकलीफ देख उन्हें नीचे रोक कर मुख्यमंत्री ने खुद नीचे पहुंचकर सम्मानित किया और हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया। मुख्यमंत्री का यह अंदाज देखकर लोग भावुक हो गए। आपको बता दें कि नंदलाल निधानी जी को कुटुंब प्रबंधन के लिए सम्मानित किया गया है।
ये भी पढ़ें: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर: MP में प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू, एक साथ इतने लोगों को मिली पदोन्नति
NSUI की घेरने की कोशिश नाकाम
इधर, NSUI की मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को घेरने की कोशिश नाकाम हो गई। सीएम के काफिले को रोककर ज्ञापन देना चाहते थे। RDVV के सामने एनएसयूआई प्रभारी अचलनाथ चौधरी समेत कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। RDVV में अध्यन्तर छात्र के हितों को लेकर ज्ञापन देने वाले थे। पुलिस ने करीब 10 एनएसयूआई छात्र कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

