MP Morning News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे इंदौर में लवकुश लेवल 2 ब्रिज का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद आलीराजपुर में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जयंती पर माल्यार्पण करेंगे। बलराम कृषि महोत्सव में सहभागिता भी करेंगे।
CM के आज के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 9:10 बजे भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे। सुबह 9:50 बजे इंदौर में लवकुश लेवल-2 ब्रिज की लेन का शुभारंभ करेंगे। सुबह 10 बजे इंदौर से चंद्रशेखर आजाद नगर (आलीराजपुर) के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1:30 बजे अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जयंती पर माल्यार्पण (आजाद स्मरण) करेंगे। दोपहर 2:00 बजे आजाद प्रेरणा पर्व के अंतर्गत विशाल मशाल यात्रा में सहभागिता करेंगे। दोपहर 2:25 बजे बलराम कृषि महोत्सव में सहभागिता करेंगे। दोपहर 3:40 बजे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 4:15 बजे आलीराजपुर से इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे। रात 8:00 बजे इंदौर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। वहीं रात 8:40 बजे निवास पहुंचेंगे।
MP के नए मुख्य सचिव बने अशोक बर्णवाल
मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (1991 बैच) के वरिष्ठ अधिकारी अशोक बर्णवाल को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से पूर्व मुख्य सचिव अनुराग जैन को नीति आयोग का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
नीट पेपर लीक पर प्रदर्शन VS प्रदर्शन
बीजेपी के बाद अब कांग्रेस ने प्रदर्शन का ऐलान किया है। आज कांग्रेस पार्टी बीजेपी कार्यालय का घेराव करेगी। कल भाजपा ने कांग्रेस दफ्तर का घेराव किया था। भोपाल में शाम 4 बजे नीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यकर्ता कांग्रेस दफ्तर से बीजेपी कार्यालय का घेराव करने निकलेंगे। AICC के निर्देश पर यह विरोध प्रदर्शन होगा।
सोनम रघुवंशी की जमानत पर फैसला आज
इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। सोनम की जमानत पर फैसला आ सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले 21 जुलाई को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को सरेंडर करने की सलाह दी थी।
छात्रों के समर्थन में आंदोलन
राजधानी भोपाल में आज युवा, सोनम वांगचुक और सीजेपी के समर्थन में जुटेंगे। प्रदेशभर के युवा मूवमेंट अगेंस्ट अनएम्प्लॉयमेंट के बैनर तले सुबह 11 बजे नीलम पार्क में आंदोलन करेंगे। जंतर-मंतर लाठीचार्ज, बेरोज़गारी, पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में भ्रष्टाचार, नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े, 94 हजार सरकारी स्कूलों को बंद करने के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं मध्य प्रदेश में सभी विभागों में रिक्त पड़े पदों पर भर्ती की मांग की जाएगा। इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग करेंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


