नीरज काकोटिया, बालाघाट। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को बालाघाट जिले के बैहर आदिवासी आरक्षित विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बीमारी प्रभावित ग्राम बोंदारी पहुंचे। जहां उन्होंने बैगा परिवार से चर्चा की। साथ ही बैगा बहनों से राखी भी बंधवाई और आशीर्वाद लिया। सीएम ने भी बैगा बहनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने मृत बच्चों के परिजनों को सहायता राशि के रूप में 2-2 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की।
बता दें कि बैगा बाहुल्य गांवों में पिछले ढाई महीने से बीमारी फैली हुई है। जिससे 4 हजार से अधिक प्रभावित मिले हैं। इन पीड़ितों में लगभग 25 बच्चों की मौत होने की बात सामने आई है। अभी भी कई बच्चे बीमार है। इन पीड़ितों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बिरसा विकासखंड के ग्राम कोरका-बोंदारी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक मंच पर बैठकर ग्रामीणों से आत्मीय भेंट की। उनका कुशलक्षेम जाना, साथ ही क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। इसके अलावा योजना के लाभ के विषय में चर्चा भी की।
ये भी पढ़ें: एमपी में 10 हजार शिक्षकों की भर्ती: प्रमोशन-रिटायरमेंट के बाद और बढ़ेंगे पद, विभाग ने शुरू की तैयारियां
वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित रहा है। जिसमें कांग्रेस के शासन में उनका एक मंत्री की हत्या नक्सलियों ने कर दी थी। लेकिन अब 25 साल बाद नक्सल मुक्त होने के बाद मुख्यमंत्री के रूप में कोई मुख्यमंत्री पहुंचे है। इन क्षेत्र में बुनियादी सुविधा, स्वास्थ सुविधा, रोजगार और उनके लिए काम को लेकर काम करने की जरूरत है। हम यहां पर कार्य करेंगे। यहां पर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने से कई सुविधा नहीं पहुंच पाई है। हमारी सरकार पूरी तरह से गंभीर है। इन क्षेत्र में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मृत बच्चों के परिजनों को सहायता राशि के रूप में 2-2 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


