MP Morning News: मध्य प्रदेश में आज डॉ मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। वहीं सीएम डॉ मोहन यादव कई कार्यक्रम और बैठकों में शामिल होंगे।
CM के आज के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सुबह 11 बजे बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे। पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल कार्यक्रम में शामिल होंगे। 11:30 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। 11:35 बजे उच्च शिक्षा विभाग की वीसी लेंगे। दोपहर 12:05 बजे कैबिनेट की ब्रीफिंग और 12:15 बजे कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। दोपहर 1:30 मुलाकात के लिए से मंत्रालय में आरक्षित रहेगा। 2:30 बजे सीएम हाउस पहुंचेंगे। यहां 2:35 से 3:05 बजे तक प्रतिनिधिमंडल से संवाद करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे किसान कल्याण से जुड़ी बैठक में शामिल होंगे।
चयनित शिक्षकों का हल्लाबोल
राजधानी भोपाल में आज करीब चार हजार चयनित शिक्षक जुटेंगे। खेल के वर्ग तीन और विषय शिक्षक वर्ग दो शिक्षक डीपीआई का घेराव करेंगे। गौरतलब है कि च्वाइस फिलिंग के बाद स्कूल अलॉटमेन्ट नहीं हुआ है। डेढ़ माह पहले च्वाइस फिलिंग हुई थी। प्रदर्शन के बाद चॉइस फिलिंग को लेकर डीपीआई ने आदेश जारी किए थे। 4000 चयनित शिक्षक ज्वाइनिंग का इंतजार कर रहे है।
गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की पेशी आज
ट्विशा शर्मा सुसाइड केस मामले में आज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 14 दिन की न्यायिक हिरासत के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट ने 16 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत पर भेजा था।

