उमेश यादव, सागर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सागर जिले के गढ़ाकोटा में आयोजित ऐतिहासिक रहस मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत प्रदेश के 32 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 196 करोड़ रुपये एक क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर किए। यह राशि हितग्राहियों के लिए जनवरी माह की पेंशन के रूप में सीधे उनके बैंक खातों में पहुंच गई है।
READ MORE: MP Budget Session 2026: स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा, आयुष्मान में गड़बड़ी का मामला उठा, विपक्षी विधायकों ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर सरकार को घेरा
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने रहली विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाली कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनमें इंडोर गेम्स के लिए मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण, कृषि मंडियों का उन्नयन, फ्लायओवर जैसी परियोजनाएं शामिल हैं।इस अवसर पर रहली विधायक एवं पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, विधायक शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया, सांसद लता वानखेड़े और राहुल सिंह लोधी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
READ MORE: अब आदिवासी अंचल में डेस्टिनेशन कैबिनेट: 2 मार्च को बड़वानी में मोहन कैबिनेट की बैठक, इन अहम प्रस्तावों पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रहस मेले की सांस्कृतिक विरासत की सराहना की और कहा कि ऐसी मेलों के माध्यम से राज्य की लोक संस्कृति को संरक्षित और प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह मेला लगभग 220 वर्ष पुराना है और स्थानीय लोगों के लिए सामाजिक-सांस्कृतिक महत्व रखता है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के इस बड़े ट्रांसफर से प्रदेश के वृद्धजन, विधवाओं, दिव्यांगों सहित अन्य पात्र हितग्राहियों को तत्काल राहत मिलेगी। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति पेंशन से वंचित न रहे।

