कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्वालियर में किसानों को प्राकृतिक खेती, दुग्ध उत्पादन और आधुनिक कृषि तकनीकों का मंत्र दिया। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित संभागीय कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने जैविक खेती के सफल किसानों का सम्मान किया, हाईटेक नर्सरी और फ्लोरीकल्चर गार्डन का भूमि पूजन किया और कृषि क्षेत्र से जुड़ी कई योजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधा संवाद करते हुए खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने पर जोर दिया।
ग्वालियर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सबसे पहले विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। इसके बाद उन्होंने समन्वित कृषि प्रणाली और बहु-स्तरीय कृषि पद्धति इकाई का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, कृषि मंत्री एदल कंसाना, उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह और सांसद भारत सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने 49 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली हाईटेक नर्सरी और फ्लोरीकल्चर गार्डन का भूमि पूजन किया।
ये भी पढ़ें: इंडस्ट्रियल पार्क का भूमिपूजन: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मिली बड़ी सौगात, सीएम डॉ मोहन ने कही ये बात
दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर जोर
इस परियोजना के पहले चरण के लिए सरकार 13 करोड़ रुपये की मंजूरी दे चुकी है। साथ ही उद्यानिकी विभाग की पीएमएफएमई योजना के तहत हितलाभ भी वितरित किए गए और प्राकृतिक खेती करने वाले सफल किसानों को सम्मानित करने के साथ संवाद किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने जैविक और प्राकृतिक खेती को समय की आवश्यकता बताते हुए किसानों से इसे अपनाने की अपील की। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि खेती के साथ पशुपालन किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत माध्यम बन सकता है।
इंदौर गौशाला का भी जिक्र
मुख्यमंत्री ने इंदौर में 10 हजार गौवंश क्षमता वाली गौशाला का भी जिक्र किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कृषि उपज के दामों को लेकर कांग्रेस और भाजपा सरकारों की तुलना भी की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों के गेहूं की बेहतर कीमत सुनिश्चित की गई है और सरकार लगातार किसानों की आय बढ़ाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक,प्राकृतिक खेती और बहु-स्तरीय कृषि प्रणाली से खेती को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: सीएम डॉ. मोहन ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को किया नमन, कहा- एमपी में इसी महीने लागू होगा UCC
आपको बता दे कि ग्वालियर में मुख्यमंत्री का यह दौरा कृषि, प्राकृतिक खेती और किसान हितैषी योजनाओं पर केंद्रित रहा, जहां नई परियोजनाओं की सौगात के साथ किसानों को आधुनिक और टिकाऊ खेती अपनाने का संदेश भी दिया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

