राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने मप्र में ऊर्जा बचत के प्रयासों की जानकारी दी। समसामयिक विषयों और भविष्य की प्लानिंग को लेकर चर्चा की भी खबर है। वहीं मुख्यमंत्री ने केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय नवीन एवं नवकरणीय उर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी और केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से भी मुलाकात की हैं।

दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य मंत्रियों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जल्द ही मध्य प्रदेश आएंगे। सीएम ने बताया कि बालाघाट में प्रस्तावित बैगा सम्मेलन में शामिल होने के लिए आएंगे। यूसीसी मामले में मप्र अच्छी गति से काम कर रहा है। गृहमंत्री जी के मार्गदर्शन में हम आगे बढ़ रहे हैं। गुजराज-उत्तराखंड के बाद मप्र में इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव यूं कर रहे पालन, वीडियो में देखिए उनकी सादगी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन एमपी के नकस्ल प्रभावित रहे जिलों में विकास के कार्य हो रहे हैं। बैगा महोत्सव बालाघाट में होगा। इसमें गृहमंत्री जी को आमंत्रित किया गया है, उन्होंने आने का आश्वासन दिया है। सीएम ने कहा कि लोगों के सुझाव के आधार पर कमेटी काम करेगी । मप्र में लागू नए तीनों कानूनों का बेहतर पालन हो रहा है। इस दिशा में अमित शाह जी ने संतोष व्यक्त किया है। केन-बेतबा, पार्वती-कालीसिंध के विकास कार्यों की जानकारी सीआर पाटील जी को दी है।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन: पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष को नोटिस, कई प्रतिबंध भी लगाए; 200 गाड़ियों की निकाली थी रैली

उन्होंने आगे कहा कि कई योजनाओं में मध्य प्रदेश देश में नंबर वन है। नवकरणीय उर्जा में सबसे सस्ती बिजली में मप्र देश में नंबर वन है। दलहन में भी मप्र देश में अहम स्थान रखता है। फूड पार्क, फूड प्रोसेसिंग, भंडारण की क्षमता बढ़ी है। ऐसे कई विषयों के साथ भविष्य के प्रोजेक्ट को लेकर आज केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा हुई है।

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात
केंद्रीय नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी से सौजन्य मुलाकात
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ चर्चा की तस्वीरें

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m