राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 अप्रैल 2026 को तमिलनाडु के एक दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। सीएम डॉ मोहन दोपहर 1:00 बजे भोपाल से कोयंबटूर के लिए रवाना होंगे और वहां से रासिपुरम विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे। दोपहर 1:20 बजे वे रासिपुरम विधानसभा में पार्टी की बैठक लेंगे और स्थानीय प्रत्याशी के समर्थन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
इसके बाद सायं 4:30 बजे मुख्यमंत्री अविनाशी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ. एल. मुरूगन के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। वे यहां जनसभा को संबोधित कर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से वोट की अपील करेंगे। चुनावी कार्यक्रम पूरा करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सायं 6:15 बजे कोयंबटूर से भोपाल के लिए वापस रवाना होंगे।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल 2026 को होने हैं। भाजपा इन चुनावों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए पूर्ण तैयारी में है और विभिन्न क्षेत्रों में स्टार प्रचारकों को भेज रही है। डॉ. मोहन यादव का यह दौरा पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर रासिपुरम और अविनाशी जैसे क्षेत्रों में।

