अनमोल मिश्रा, सतना। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पत्नी और उनके परिवार के सदस्यों ने पावन धार्मिक नगरी चित्रकूट का प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने भगवान कामतानाथ के दरबार में मत्था टेका।
विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री मोहन यादव का परिवार सुबह चित्रकूट धाम पहुँचा, जहाँ उन्होंने सबसे पहले भगवान कामतानाथ के दर्शन किए। जहां मंदिर के पुजारियों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन-अर्चन संपन्न कराया। दर्शन के पश्चात परिवार ने श्रद्धाभाव के साथ कामदगिरि पर्वत की परिक्रमा भी लगाई।
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुख्यमंत्री के परिवार के इस VIP भ्रमण को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। चित्रकूट थाना पुलिस का भारी बल परिक्रमा मार्ग और मंदिर परिसर के आसपास तैनात रहा। सुरक्षा के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखा गया कि श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई असुविधा न हो।

