मोहाली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अचानक तबीयत बिगड़ने से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। रविवार को संगरूर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का ब्लड प्रेशर (बीपी) अचानक बढ़ गया। प्राथमिक जांच के बाद हालत में सुधार न होता देख उन्हें तत्काल हेलीकॉप्टर के जरिए मोहाली के फोर्टिस अस्पताल लाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। डॉक्टरों के मुताबिक सीएम मान की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है और उनका ट्रीटमेंट किया जा रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव और मुख्य सचिव (चीफ सेक्रेटरी) भी फोर्टिस अस्पताल पहुंच चुके हैं। अस्पताल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में मुख्यमंत्री को भर्ती किए जाने की पुष्टि की गई है।

उल्लेखनीय है कि रविवार दोपहर सीएम मान, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ संगरूर के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में तीनों नेताओं ने वहां हवन-यज्ञ में भाग लिया। इस धार्मिक कार्यक्रम के तुरंत बाद मुख्यमंत्री की तबीयत खराब हो गई। इसके चलते उनका फाजिल्का दौरा रद्द कर दिया गया है और सोमवार (16 फरवरी) को मोगा में प्रस्तावित रैली पर भी संशय बना हुआ है।
यह पहली बार नहीं है जब सीएम मान की सेहत खराब हुई है। इससे पहले सितंबर 2025 में भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के दौरान ‘लो हार्ट रेट’ और अत्यधिक थकान के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। तब उन्होंने अस्पताल के कमरे से ही कैबिनेट मीटिंग की थी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरकार चलाई थी।
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
- Today’s Top News: बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली, शिक्षक ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, चर्च में बवाल, 5 साल के मासूम की हत्या, CM साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- VIDEO: मुख्यमंत्री साय ने परिवार के साथ मनाई दीपावली, दीप जलाकर और आतिशबाजी कर साझा की खुशियां
- बस्तर के लोकगीत पर जवानों संग झूमे PM मोदी, CRPF कैंप में दिवाली सेलिब्रेशन का देखें VIDEO…
- पश्चिम बंगाल CM के 1000 करोड़ के ऐलान पर कांग्रेस का आया रिएक्शन, कहा- बंगाल में सिर्फ मंदिर ही हैं क्या? ये नहीं चलेगा

