पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने वोटरों को साधने के लिए हर तरह का तरीका अपना रहे हैं. मुख्यमंत्री हिमंत ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हर भारतीय का हित जुड़ा हुआ है क्योंकि बांग्लादेशी घुसपैठिए न केवल राज्य में जनसांख्यिकीय परिवर्तन ला रहे हैं बल्कि पड़ोसी राज्यों में भी फैल रहे हैं. इसे हर हाल में रोकना होगा. आने वाले दिनों में ये राष्ट्र सुरक्षा में भी खतरा पैदा कर सकते हैं.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने टीएमसी पर हमला बोलते हुए बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य है जहां बाड़ नहीं लगाई जा रही है.
असम सीएम ने आगे कहा कि मुस्लिमों की आबादी तेजी से बढ़ रही है. उन्होंने दावा किया कि असम में मुस्लिम आबादी लगभग 40 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है. अगर बांग्लादेशी मुस्लिम जनसंख्या 50% से अधिक हो गई, तो शरिया कानून लागू करने में इन्हें समय नहीं लगेगा. तब हिंदुओं का हाल बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं जैसा हो जाएगा.
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर घुसपैठ पर रोक नहीं लगाई गई तो अगले दो दशकों के भीतर दोनों राज्य अपना हिंदू बहुसंख्यक दर्जा खो देंगे. उन्होंने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ता में आती है तो वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, मेघालय और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों को मिलाकर एक कार्यबल गठित करने का अनुरोध करेंगे ताकि घुसपैठ से संयुक्त रूप से निपटा जा सके.
कोलकाता में मीडिया से बात करते हुए सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी असम की 126 सीट में से 100 से अधिक सीट जीतेगी और पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव में जिन 152 सीट पर मतदान हुआ है, उनमें से 110 सीट जीतेगी. हिमंत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा का 200 से अधिक सीट जीतना आश्चर्यजनक नहीं होगा.
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है, बल्कि यह पूरे देश, विशेष रूप से इसके पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए सभ्यतागत महत्व का एक मुकाबला है. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस द्वारा भाजपा नेताओं को बाहरी करार दिए जाने संबंधी बयान का जवाब देते हुए कहा कि इस चुनाव में हर भारतीय का हित जुड़ा है.
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव को असम, त्रिपुरा, मेघालय और मिजोरम से अलग करके नहीं देखा जा सकता. अगर एक भी सीमा खुली रहती है तो उसका असर सभी राज्यों पर पड़ेगा.
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बाड़ लगाने के मुद्दे पर सीएम ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर जानबूझकर बाधा डालने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि असम में 100 प्रतिशत बाड़ लगाई जा चुकी है और त्रिपुरा में काम प्रगति पर है, जबकि पश्चिम बंगाल एकमात्र ऐसा राज्य है जहां बाड़ नहीं लगाई जा रही है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

