पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने अपनी बेटी नियामत कौर मान का पहला जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया है। इस खुशी के पल को डॉ. गुरप्रीत कौर ने सोशल मीडिया में शेयर किया है।
उन्होंने अपनी बेटी की तस्वीर को शेयर करते हुए एक भावुक संदेश लिखा। इस फोटो में आप देख सकते है कि मुख्यमंत्री के साथ उनकी बेटी और उनकी पत्नी नजर आ रहे है। तस्वीर में आप देख सकते हैं वह कितने खुश है। बेटी के साथ मान की कुछ अलग से तस्वीर भी है इसके अलावा कुछ तस्वीर में उनकी बेटी अपनी मां की गोद में नजर आई है। मुख्यमंत्री की बेटी के जन्मदिन में सोशल मीडिया समेत दिनभर बधाई देने का सिलसिला चलता रहा।

जन्मदिन के मौके पर डॉ. गुरप्रीत कौर ने भावुक पोस्ट शेयर किया है- “जब तेरे आने की खबर मिली, तब से ही अपने ख्याल संभाले मैंने, भगवान बेटी उसी को देता है, जो बहुत अच्छे कर्मों वाले होते हैं। बेटी सिर्फ एक रिश्ता नहीं, एक एहसास है। बेटी रानी नियामत का पहला जन्मदिन, हैप्पी बर्थडे, नियामत कौर मान” डॉ. गुरप्रीत कौर ने अपना ये संदेश पंजाबी में लिखा। अपनी बेटी के जिंदगी में आने की खुशी और माता-पिता के रूप में अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है।
- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 6 लाख की नशीली टैबलेट के साथ 3 आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा, बाइक-स्कूटी और मोबाइल जब्त
- यूपी में कक्षा 1 से 8 तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 17 नवंबर से, 21 तक चलेंगी
- शपथ-पत्र के बिना मंदिरों में ध्वजस्तंभ से आगे प्रवेश नहीं! मद्रास हाई कोर्ट ने जनहित याचिका पर दिया अहम फैसला
- MP हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: जमानत अर्जियों की सुनवाई के लिए बनीं 7 विशेष पीठें; जानें कब होगी सुनवाई
- दिल्ली की रेस कोर्स मस्जिद में नहीं पढ़ी जा सकेगी नमाज, हाईकोर्ट ने अनुमति देने से किया इनकार

