लुधियाना : पंजाबी सिनेमा और थिएटर के प्रसिद्ध हास्य कलाकार जसविंदर भल्ला का 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से पंजाबी मनोरंजन उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है। साथ ही, राजनीतिक हलकों में भी उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया शोक
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जसविंदर भल्ला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक भावुक पोस्ट में लिखा, “जसविंदर भल्ला जी का अचानक इस दुनिया से चले जाना बेहद दुखद है। छणकाटियां की छणकार बंद होने से मन उदास है। वाहेगुरु उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। चाचा छत्रा हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।”
सुखबीर बादल ने भी दी श्रद्धांजलि

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी जसविंदर भल्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “पंजाब के मशहूर हास्य कलाकार और बेहतरीन इंसान जसविंदर भल्ला जी के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ। उन्होंने अपनी शानदार कला से पंजाबियों के दिलों पर राज किया। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाले भल्ला जी को पंजाबी हमेशा याद रखेंगे। गुरु साहिब उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और उनके परिवार व लाखों प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”
- Rajasthan Drought: पश्चिमी राजस्थान में अकाल की आहट! गहलोत ने भजनलाल सरकार को चेताया
- Bihar Top News 20 oct 2026: जेडीयू MLC नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, अवैध संबंध में चाचा ने भतीजे की हत्या
- बैसाखी बनी पंख, जापान में लहराया तिरंगा: प्राची पांडे ने एशियाई पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास
- Today’s Top News: CM साय ने 101 फीट के रावण का किया दहन, दो नई ट्रेनों को दिखाई गई हरी झंडी, जादू-टोने के शक में पड़ोसी की हत्या, अपनी ही सरकार की पुलिस पर भड़कीं मंत्री राजवाड़े, दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत… पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें
- शेफाली वर्मा ने T20I क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली बनीं दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर

