अमृतसर. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को दिल्ली के संसद भवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संसद के स्पीकर और अपने पुराने सहयोगियों (संसद सदस्यों) से मुलाकात की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में सीएम मान ने कहा कि संसद भवन में पहुंचकर उन्हें पुरानी यादें ताजा हुईं। उन्होंने कहा, “सभी मुझसे पूछ रहे थे कि आप संसद छोड़कर क्यों चले गए, आप तो यहां की रौनक थे।” मान ने स्पष्ट किया कि वह अपने दोस्तों से मिलने आए थे।
सीएम मान ने किसी विशेष मुलाकात या चर्चा के लिए संसद भवन आने की बात से इनकार किया। उन्होंने बताया कि वह सोमवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ सतलुज-यमुना लिंक (SYL) मुद्दे पर चर्चा के सिलसिले में दिल्ली आए थे।
उन्होंने कहा, “मेरे भाई संजय सिंह (संसद सदस्य) ने कहा था कि संसद आ जाओ। पुराने साथियों से मिलकर अच्छा लगा।”SYL मुद्दे पर क्या बोले?जब उनसे SYL मुद्दे पर बैठक के बारे में पूछा गया कि यह मुद्दा कब तक सुलझेगा, तो सीएम मान ने कहा कि यह एक लंबा मसला है, जो 1954 से चला आ रहा है।

उन्होंने बताया, “उस समय मेरे पिता दो साल के थे।” उन्होंने कहा कि पंजाब का हरियाणा के साथ कोई विवाद नहीं है, लेकिन हालात ऐसे हो गए हैं कि पंजाब के पास पानी की कमी है।मान ने जोर देकर कहा कि इस मुद्दे को लंबा खींचा गया, जिसके कारण स्थिति जटिल हो गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस मसले पर गंभीरता से चर्चा कर रहे हैं, लेकिन इसका समाधान निकालना आसान नहीं है।
- जमीन विवाद में युवक की हत्या: पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल 3 कुल्हाड़ी और लोहे का पाईप किया बरामद
- धर्म स्वातंत्र्य कानून में संशोधन की मांग तेज : मसीह समाज ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 को संभाग स्तरीय प्रदर्शन का ऐलान
- दक्षिण के रण में भजनलाल का मैजिक; कोयंबटूर में गरजे राजस्थान के CM, भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा!
- KKR vs PBKS IPL 2026: कोलकाता ने पंजाब के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- अमृतसर के अदलीवाल गांव का सख्त फैसला: भागकर शादी करने वालों और परिवार का होगा बहिष्कार

