चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा में आज केंद्र सरकार और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस ट्रेड डील पर तीखा हमला बोलते हुए सदन में एक निंदा प्रस्ताव पेश किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने इस समझौते को किसानों के लिए विनाशकारी करार दिया है.
सीएम मान ने कहा कि अमेरिका के साथ हुई यह ट्रेड डील भारतीय खेती और किसानों के लिए तीन कृषि कानूनों से भी ज्यादा खतरनाक साबित होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस समझौते के जरिए किसानों से पुराने आंदोलन का बदला लेना चाहती है।
चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने बीज एक्ट का जिक्र करते हुए कहा कि इससे बीज उत्पादकों और स्थानीय किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले ईस्ट इंडिया कंपनी आई थी, अब वेस्ट इंडिया कंपनी आएगी। भारत के फैसले अब ट्रंप (Donald Trump) करेंगे।
भगवंत मान ने केंद्र की विदेश नीति को पूरी तरह विफल बताया। उन्होंने कहा कि देश विश्व गुरु बनते-बनते विश्व चेला बन गया है। उन्होंने गिरते रुपये और तेल की बढ़ती कीमतों के लिए भी केंद्र को जिम्मेदार ठहराया।

सीएम ने सदन को बताया कि केंद्र सरकार ने कृषि क्षेत्र के लिए बजट घटाकर अब केवल 7 फीसदी कर दिया है, जो दर्शाता है कि सरकार किसानों के प्रति गंभीर नहीं है।
विधानसभा में इस मुद्दे पर हुई बहस के बाद, सभी सदस्यों ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस ट्रेड डील के खिलाफ निंदा प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास किया।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वे देश और किसानी के हितों को इस तरह बिकने नहीं देंगे और केंद्र के इन किसान विरोधी फैसलों का विरोध जारी रहेगा।
- कैट की स्थायी बेंच नहीं होने पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को तीन सप्ताह में शपथपत्र पेश करने का निर्देश
- मुआवजे के खिलाफ अपील में 389 दिन की देरी, हाईकोर्ट ने पंजाब रोडवेज पर लगाया 38 हजार रुपये का जुर्माना
- 51,100 वेतन मांगने पर फुटबॉल कोच की स्कूल में एंट्री बंद! भवंस प्रॉमिनेंट स्कूल पर आरोप, कई जगह शिकायत के बाद भी कार्रवाई का इंतजार
- DEO के खिलाफ लामबंद कर्मचारी संघ, दुर्व्यवहार और मनमानी के आरोपों पर आंदोलन की चेतावनी
- इंदौर में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार: करोड़ों के फ्रॉड की आशंका, गुजरात से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक जुड़े तार

