पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद ही मोर्चा संभाल रहे हैं। सीएम मान ने बरनाला में पार्टी उम्मीदवार हरिंदर सिंह ढालीवाल के समर्थन में रोड शो किया, जिसमें उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे बेअदबी के दोषियों को सलाखों के पीछे भेजेंगे, और इसके लिए प्रयास जारी हैं।
सीएम ने कहा कि इसमें कुछ समय लग सकता है, लेकिन कार्रवाई जरूर होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है। इस दौरान उनके साथ सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर भी मौजूद थे।
जनता नेताओं को पसंद नहीं करती
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आजकल लोग नेताओं से नफरत करते हैं, लेकिन आप फूलों से गाड़ियां भर देते हैं। मोदी के समर्थक भी केवल दिहाड़ी पर आते हैं और उनके समर्थन में नारे लगाते हैं। उन्होंने कहा कि केवल ढिल्लों ही हैं जो 2017 से लगातार हार रहे हैं। वे पहले भी गुरमीत सिंह मीत हेयर से हार चुके हैं।
25 साल राज करने वालों के पास चार उम्मीदवार नहीं
सीएम मान ने कहा कि पहले लोग कहते थे कि वे पच्चीस साल राज करेंगे, लेकिन आज चुनाव के लिए चार उम्मीदवार भी नहीं मिल रहे। मैं यह नहीं कह रहा कि कोई पार्टी बुरी है, लेकिन हम श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों को सजा दिलवाकर रहेंगे। ये लोग बाबा नानक के नाम पर वोट मांगते रहे, जबकि उनकी बाणी का सम्मान नहीं किया। इन्होंने बसों, ढाबों और रेत खदानों पर भी कब्जा कर रखा है।

उन्होंने कहा कि मेरे पास 32 दांत हैं, जो भी कहता हूं वह सच है। मैंने पहले ही कहा था कि 1920 में शुरू हुआ अकाली दल 2019 में खत्म हो जाएगा, और आज मेरी बात सच साबित हो गई है। उन्होंने कहा कि वे जल्द गिद्दड़बाहा जाएंगे, जहां से प्रकाश सिंह बादल पांच बार चुनाव जीत चुके हैं, लेकिन अब वहां पार्टी का कोई उम्मीदवार नहीं है। वहां की मशीन में पार्टी का कोई चुनाव चिह्न भी नहीं है।
- महाकाल मंदिर में हाई-सिक्योरिटी मॉक ड्रिल: 100 से ज्यादा NSG कमांडो ने संभाला मोर्चा; डमी आतंकियों और बंधक रेस्क्यू का किया अभ्यास
- MP के कांग्रेस विधायक राजस्थान सड़क हादसे में घायलः कार और ई-स्कूटी की टक्कर में दोनों पक्षों को लगी चोटें
- Ranchi News: बिरसा जैविक उद्यान में गूंजी किलकारी, मादा हिप्पोपोटेमस मोनी ने दिया बच्चे को जन्म
- Bihar MLC Elections: सारण शिक्षक MLC सीट के लिए मोतिहारी में वोटिंग जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- JHTET 2026: झारखंड में 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा, 986 केंद्रों पर होगी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

