अजय सैनी, भिवानी. वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश ओड के नेतृत्व में बवानीखेड़ा और आस-पास के ओड समाज के प्रबुद्ध लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास पर उनसे मुलाकात की। यह मुलाकात बवानी खेड़ा में ओड समाज की धर्मशाला के निर्माण और विस्तार के लिए मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत की गई 10 लाख रूपये की विकास ग्रांट के उपलक्ष्य में धन्यवाद प्रकट करने के लिए आयोजित की गई थी। मुलाकात के दौरान समाज के मौजिज लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का आत्मीयता से स्वागत किया और समाज के विकास में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। मुलाकात के दौरान ना केवल 10 लाख की वित्तीय सहायता के लिए आभार जताया गया, बल्कि बवानी खेड़ा क्षेत्र में ओड समाज की शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति को और सुदृढ़ करने के विषय में भी विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से आह्वान किया कि वे युवाओं को शिक्षा और कौशल विकास की ओर प्रेरित करें, ताकि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश ओड ने कहा कि बवानी खेड़ा में समाज की धर्मशाला के लिए मुख्यमंत्री ने जो 10 लाख रूपये की सम्मानजनक राशि दी है, उसने हमारे पूरे समाज का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। यह सिर्फ एक वित्तीय सहायता नहीं है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण है कि मौजूदा सरकार हरियाणा एक-हरियाणवी एक और अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता कर रही है।
मुख्यमंत्री के इस सहृदय फैसले से समाज के सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों को एक नया और भव्य स्थान मिलेगा। हम और हमारा पूरा समाज इस स्नेह और विकासपरक सोच के लिए मुख्यमंत्री जी का दिल से आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि इस सकारात्मक कदम से न केवल बवानी खेड़ा में सामुदायिक बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी, बल्कि यह विकास कार्यों में समाज और सरकार के बीच बढ़ते आपसी विश्वास और तालमेल की एक सुंदर मिसाल पेश करता है।
- रक्षाबंधन पर शुरू हो सकती है दिल्ली की ‘महिला समृद्धि योजना’, पात्र महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500
- Mobile Recharge Price Hike : 15% तक महंगा हो सकता है मोबाइल रिचार्ज, Jio-Airtel काटेंगे आपकी जेब …
- NIA का गोपालगंज में बड़ा एक्शन, मानव तस्करी मामले में संदिग्ध एजेंट के ठिकाने पर छापेमारी
- कबाड़ मशीनों पर करोड़ों का खेल! MGM मेडिकल कॉलेज के अधीन 8 अस्पतालों में मेंटेनेंस के नाम लाखों की बंदरबांट, डीन का बड़ा एक्शन
- कर्नाटक में उफनते वाटरफॉल में फंसे कॉलेज स्टूडेंट्स, मौत के मुंह से सभी को रेस्क्यू किया गया

