भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह यहां धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने देश के अमर शहीदों को नमन करते हुए विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प दोहराया। समारोह में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


