चंडीगढ़। रूस के मिसाइल हमले में मर्चेंट नेवी के समुद्री जहाज पर शहीद हुए गांव पंजेट्टा, तहसील छछरौली, जिला यमुनानगर निवासी गुरप्रीत सिंह, पुत्र कीर्तन सिंह, का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की मांग को लेकर सिख प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि 19 जुलाई की सुबह रूस के मिसाइल हमले में समुद्री जहाज पर सवार पांच भारतीय नौजवानों की मौत हुई थी, जिनमें गुरप्रीत सिंह भी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने गुरप्रीत सिंह के पार्थिव शरीर को यूक्रेन से जल्द भारत लाने की मांग रखी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आश्वासन दिया कि मामले की पूरी जानकारी आज ही संबंधित मंत्रालयों को भेजी जाएगी और गुरप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर सरदार जरनैल सिंह ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट स्टेट प्रेसिडेंट, सरदार बलजिंदर सिंह चंदियाला शिरोमणि अकाली दल, सरदार जसप्रीत सिंह बलोली bku शहीद भगत सिंह, कुलविंदर सिंह पंजेट्टों, गुरप्रीत सिंह बाजवा तथा सिमरजीत सिंह छछरौली गुरदेव सिंह गनौला सहित सिख प्रतिनिधिमंडल के सदस्य मौजूद रहे।
- गोपालगंज में गैस रिसाव होने से भीषण हादसा, 2 मासूम बच्चों की मौत, 17 लोग गंभीर रूप से झुलसे
- मुजफ्फरपुर के बंदरा में देर रात भीषण अगलगी, चूल्हे की चिंगारी से 6 मकान जलकर खाक, लाखों की संपत्ति नष्ट
- पंजाब में एंटी-ड्रग्स एक्टिविस्ट की हत्या: राजस्थान से पकड़ा गया मुख्य आरोपी
- सावधान! उमराह यात्रा के नाम पर ऐसे हो रही ठगी: 5 लोगों से हड़पे 20 लाख, पैसे वापस मांगने पर देता था ईरान-इजराइल युद्ध का हवाला
- WhatsApp ला रहा है धमाकेदार फीचर : अब तय समय पर अपने आप जाएगा मैसेज, जानिए कैसे काम करेगा Schedule फीचर

