कृष्ण कुमार सैनी, चंडीगढ़। विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने जा रही भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम ने सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके आवास संत कबीर कुटीर पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए चीन में होने वाली जूनियर महिला हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन का विश्वास जताया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खिलाड़ियों से कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र गौरव का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और देश के खिलाड़ियों ने खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और उन्हें उम्मीद है कि भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम भी विश्व मंच पर देश का नाम रोशन करेगी।
उल्लेखनीय है कि जूनियर महिला हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप का आयोजन 23 जून से 4 जुलाई 2026 तक चीन में किया जाएगा। भारतीय टीम इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही है, जिसके मद्देनजर खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्राप्त कीं।

भारतीय जूनियर महिला हैंडबॉल टीम में सुजाता, कनिष्का, गरिमा, शिवानी, मुस्कान, नेहा, स्वाति, अमृता, परदान्या, सौम्या, लविशा और रिधिमा शामिल हैं। इस अवसर पर टीम इंडिया के कोच सचिन चौधरी और नवीन पूनिया भी मौजूद रहे। खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने मुख्यमंत्री के प्रोत्साहन के लिए आभार जताते हुए विश्व चैम्पियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का भरोसा दिलाया।
- लोक अदालत में हर ट्रैफिक चालान नहीं होता माफ, जान लें किन मामलों में मिलती है राहत और कहां रहती है सख्ती
- हल्दी बीज वितरण में अनियमितता: कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए जांच के निर्देश, दोषी अधिकारी-कर्मचारी पर होगी कार्रवाई
- सीधी में धर्मांतरण पर बड़ी कार्रवाई: मां-बेटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल, नौकरी, पैसे और इलाज का दिया था लालच
- अच्छे दिन आ गए! 12 हजार करोड़ खर्च करने के बाद भी 61 हजार फर्श पर बैठकर कर रहे पढ़ाई, चंद्रशेखर आजाद ने CM योगी को घेरा
- उज्जैन से अयोध्या तक निकलेगी दिग्विजय की ‘सत्य सनातन यात्रा’: चुनाव आयोग, शिवराज चौहान और सम्राट चौधरी पर जमकर बरसे पूर्व सीएम

