नूंह। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पुन्हाना में आयोजित ‘मेवात विकास संकल्प रैली’ में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक केवल पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र में ही करीब 600 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लिए की गई 99 महत्वपूर्ण घोषणाओं में से 85 को पूरा किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री ने पुन्हाना और आसपास के क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पिनगवां या पुन्हाना में विश्वविद्यालय स्थापित करने हेतु एक विशेष समिति गठित करने की घोषणा की। वहीं, युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से 13.57 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण कराने का ऐलान भी किया।
इसके अलावा नगर पालिका पुन्हाना में 16.85 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक ऑडिटोरियम एवं मल्टीपरपज हॉल बनाया जाएगा। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सब हेल्थ सेंटर के निर्माण हेतु 2.40 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई।
मुख्यमंत्री ने धार्मिक और पर्यटन महत्व को देखते हुए प्रसिद्ध 84 कोस परिक्रमा मार्ग के सौंदर्यीकरण के लिए 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। साथ ही, पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त 5 करोड़ रुपये की विशेष ग्रांट देने का भी ऐलान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मेवात क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य तथा आधारभूत ढांचे को मजबूत कर क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
- करोड़ों का बीमा घोटाला और 14 साल की फरारी… ‘लेडी नटवरलाल’ को लखनऊ पुलिस ने रांची से किया गिरफ्तार
- Rajasthan Panchayat Election 2026: कल पहले चरण की वोटिंग, दूसरे चरण में कब किस पद के लिए होगी वोटिंग? जानें पूरा शेड्यूल
- परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पोस्टमार्टम पर नहीं बनी सहमति, निहंग सिंहों का मोर्चा जारी; सरकार की कमेटी संग परिवार की बैठक बेनतीजा
- राजस्थान में सूखे की आशंका के बीच किसानों को कब मिलेगी राहत? किरोड़ी मीणा ने बताया पूरा प्लान
- Jharkhand Top News: हेमंत सोरेन ने सड़क निर्माण का लिया जायजा, मां-बेटे की दर्दनाक मौत से मचा हड़कंप, 108 एंबुलेंस सेवा पर संकट,एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी ख़बरें

