नारायणगढ़, राजेश वर्मा. हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के वाइस चेयरमैन राकेश बिंदल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके चंडीगढ़ स्थित सरकारी आवास संत कबीर कुटीर में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर नवनियुक्त वाइस चेयरमैन राकेश बिंदल ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।
राकेश बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड का वाइस चेयरमैन नियुक्त कर जो विश्वास व्यक्त किया गया है, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं।
उन्होंने कहा कि यह दायित्व व्यापारियों के कल्याण ओर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि वे प्रदेश के व्यापारी वर्ग और सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ व्यापारियों के कल्याण एवं हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का कार्य करेंगे।
राकेश बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार व्यापारी वर्ग के हितों के लिए अनेक कल्याणकारी कदम उठा रही है, जिससे व्यापारिक वातावरण को मजबूती मिल रही है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राकेश बिंदल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे व्यापारियों के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को व्यापारिक समुदाय तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
वाइस चेयरमैन राकेश बिंदल ने बताया कि मुख्यमंत्री और उनके बीच प्रदेश के व्यापारिक विकास, व्यापारी कल्याण तथा विभिन्न जनहितकारी विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।
- CJP के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग, दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल
- बिना पूछे 2 कट्ठा जमीन बेचने पर बेटों और बहू ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला, तीनों गिरफ्तार
- आदिवासियों के मकान तोड़ने और खेत बर्बाद करने पर भड़का आक्रोशः न्याय की मांग को लेकर सीहोर से भोपाल के लिए निकली विशाल पदयात्रा
- Stock to Buy : Nomura को Paytm समेत 3 शेयरों में 26.5% तक तेजी की उम्मीद
- त्योहारों पर राहत: दुर्गा पूजा और दिवाली के लिए वडोदरा मंडल से चलेंगी 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

