संजीत कबलाना, झज्जर। आगामी 17 जून को बादली क्षेत्र के गांव मुनीमपुर में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री गांव मुनीमपुर स्थित नवनिर्मित पुष्प एवं बीज उत्पादन उत्कृष्टता केन्द्र सहित अनेक विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे तथा क्षेत्र के नागरिकों से संवाद भी करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को पूर्व मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ तथा डीसी वर्षा खांगवाल ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
निरीक्षण के दौरान पूर्व मंत्री धनखड़ व डीसी वर्षा खांगवाल ने समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने रूट प्लान, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर चर्चा करते हुए निर्देश दिए कि विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए जाएं, ताकि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

डीसी ने बताया कि यह कार्यक्रम बागवानी विभाग, हरियाणा द्वारा आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी विभागों को अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
बागवानी क्षेत्र को मिलेगा नया आयाम
पुष्प एवं बीज उत्पादन उत्कृष्टता केन्द्र के शुभारंभ से क्षेत्र में बागवानी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा किसानों को आधुनिक तकनीकों और उन्नत उत्पादन प्रणाली का लाभ प्राप्त होगा। यह केन्द्र पुष्प उत्पादन और उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
यह अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान जिला परिषद के चेयरमेन कप्तान सिंह बिरधाना, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी, भाजपा नेता संजय कबलाना,आंनद सागर के अलावा जिला प्रशासन की ओर से एडीसी जगनिवास, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बादली विशाल कुमार, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, सीटीएम रितु, बागवानी विभाग की उपनिदेशक डॉ. पिंकी यादव, केन्द्र प्रभारी डॉ. सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- Rajasthan Assembly Session: 20 अगस्त से शुरू होगा 16वीं विधानसभा का छठा सत्र
- जनता सब देख रही है और…संसद के बाहर भगवा पहनकर प्रदर्शन करने पर BJP विधायक का विपक्ष पर हमला, जानिए ऐसा क्या कह दिया?
- संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन पर धामी का निशाना, बोले- भगवा और सनातन का अपमान कांग्रेस की पहचान
- विधायक निधि का दुरुपयोग! बाजार दर से चार गुणा ज्यादा कीमत पर स्कूलों के लिए कंप्यूटर की खरीदी, पूर्व विधायक की शिकायत पर जांच शुरू…
- मानसून में भी बढ़ सकती हैं चेहरे की झाइयां, जानिए इसकी असली वजह और बचाव के तरीके


