कुंदन कुमार, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बुधवार (4 फरवरी) को अचानक पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर पहुंचकर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। आप को बता दें की पटना मेडिकल कॉलेज को 5 हजार से अधिक बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है, जिसका निर्माण कार्य जारी है।

यह एशिया का दूसरा बड़ा अस्पताल होगा, जहां पर एक साथ 5000 मरीज का इलाज किया जा सकता है। पटना मेडिकल कॉलेज का कनेक्टिविटी अटल पथ से भी कर दिया गया है, जिससे कि मरीज को आने-जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। निश्चित तौर पर अभी इसका निर्माण कार्य चल रहा है और मुख्यमंत्री द्वारा लगातार इसका निरीक्षण भी किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी मौजूद थे।

बता दें कि सरकार ने पीएमसीएच को विश्व का दूसरा बड़ा अस्पताल बनाने का निर्णय लिया है। 3 फेज में इसका निर्माण पूरा होगा। 5,462 बेड वाले इस अस्पताल में 5,460 करोड रुपए खर्च होंगे। फिलहाल पहले फेज का काम खत्म हो चुका है और दो टावर बनकर तैयार हो गया है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले साल 3 मई 2025 को किया था।

ये भी पढ़ें- पटना: कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार बोले- जननायक के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार