अमित पवार, बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल से एक अलग ही तस्वीर सामने आई है। जहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी सादगी से सबको चौंका दिया और अब उनका ये अंदाज़ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत एमपी बीजेपी प्रदेश हेमंत खंडेलवाल बैतूल जिले के चिरापाटला गांव में बैलगाड़ी से पहुंचे। खुद बैलों को हांकते हुए उनका यह देसी अंदाज़ लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वहीं गांव में ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक तरीके से उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया उनकी समस्याएं सुनीं और स्वच्छता का संदेश देते हुए सार्वजनिक स्थलों पर सफाई भी की।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: निगम के बाहर लगाया ठेला, अफसरों को पिलाया नींबू पानी
भीमपुर में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्होंने श्रद्धांजलि दी और साफ कहा कि गांव, गरीब, किसान और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का उत्थान ही उनकी प्राथमिकता है। सादगी और सहजता ही जनप्रतिनिधि की सबसे बड़ी ताकत है। बैलगाड़ी पर सवार इस सादगी भरे अंदाज़ का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे जमीनी नेता की असली पहचान” बता रहे हैं।

